Topper's blog
चीन ने अब अपने न्यूक्लियर फ्यूजन (Nuclear Fusion) रिएक्टर को पहली बार शुरू कर दिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि इस रिएक्टर से इतनी उर्जा पैदा की जा सकती है कि इसे 'क्रत्रिम सूरज' (Artificial Sun) कहा गया है. इससे पता चलता है कि चीन ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है. यानी ये ऐसा न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर है जो कि असली सूरज से कई गुना ज्यादा उर्जा देगा. चीन के रिएक्टर के बारे में HL-2M टोकामक ( HL-2M Tokamak) रिएक्टर चीन का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत परमाणु संलयन प्रायोगिक अनुसंधान उपकरण (Nuclear Fusion Experimental Research Device) है, और वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह उपकरण एक शक्तिशाली स्वच्छ ऊर्जा या क्लीन एनर्जी स्रोत को संभावित रूप से अनलॉक कर सकता है.यह गर्म प्लाज्मा को फ्यूज करने के लिए एक शक्तिशाली चुंबकीय फील्ड का उपयोग करता है और लगभग 150 मिलियन डिग्री सेल्सियस तापमान तक पहुंचा सकता है. पीपल्स डेली के अनुसार, यह सूरज की कोर से दस गुना ज्यादा गर्म है.दक्षिणपश्चिम के सिचुआन प्रांत में यह रिएक्टर स्थित है . इसको पिछले साल पूरा किया ग...