Topper's blog
HL-2M टोकामक ( HL-2M Tokamak) रिएक्टर चीन का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत परमाणु संलयन प्रायोगिक अनुसंधान उपकरण (Nuclear Fusion Experimental Research Device) है, और वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह उपकरण एक शक्तिशाली स्वच्छ ऊर्जा या क्लीन एनर्जी स्रोत को संभावित रूप से अनलॉक कर सकता है.यह गर्म प्लाज्मा को फ्यूज करने के लिए एक शक्तिशाली चुंबकीय फील्ड का उपयोग करता है और लगभग 150 मिलियन डिग्री सेल्सियस तापमान तक पहुंचा सकता है. पीपल्स डेली के अनुसार, यह सूरज की कोर से दस गुना ज्यादा गर्म है.दक्षिणपश्चिम के सिचुआन प्रांत में यह रिएक्टर स्थित है. इसको पिछले साल पूरा किया गया था. इसे 'आर्टिफिशल सूरज' या 'क्रत्रिम सूरज' ((Artificial Sun) भी कहते हैं क्योंकि इससे निकलने वाली गर्मी और पावर काफी ज्यादा है. इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि इस रिएक्टर से इतनी ज्यादा ऊर्जा पैदा की जा सकती है कि इसे 'आर्टिफिशल सूरज' (Artificial Sun) कहा गया हैTopper's blog
Comments
Post a Comment